सोनीपत हरियाणा से सप्लाई के लिए देहरादून लाई जा रही 18 लाख से अधिक की 305 पेटी शराब बरामद, 3 गिरफ्तार

#सहसपुर_पुलिस_ने_पकड़ा_शराब_का_जखीरा


#18_लाख_से_अधिक_कीमत_की_305_पेटी_शराब_के_साथ_03_अभियुक्तों_को_किया_गिरफ्तार


#छिपाने_के_लिए_नीचे_शराब_ऊपर_खील_भरी_फिर_भी_नही_चली_दूंन_पुलिस_के_आगे_शराब_तस्करो_की_चालाकी


एसएसपी देहरादून के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के निर्देशन में थानाध्यक्ष सहसपुर व चौकी प्रभारी धर्मावाला के द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रक सं0 PB-10-CV-5531 से 305 पेटी अवैध शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद की जो कि सोनीपत हरियाणा से सप्लाई के लिए देहरादून आ रही थी।


 नाम पता अभियुक्तः-
1. सन्नी कुमार पुत्र जसपाल सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम समराला पोओ0 समराला, (माठूवाला रोड़ वार्ड नं0 01 अम्बेडकर कलोनी) थाना समराला, लुधियाना, पंजाब 


2. हरेन्दर सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम टपरिया पो0ओ0 समराला थाना हेडो लुधियाना पंजाब 


3. सिट्टू पुत्र रामकुमार उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम अटायल पो0ओ0 खेड़ी गुर्जर थाना गन्नौर सोनीपत हरियाणा


 बरामदगीः-
1.  305 पेट्टी (3,660 बोतल) अवैध शराब अरूणाचल मार्का BLACK HORSE WHISKY
2.  ट्रक सं0 PB-10-CV-5531


बरामद शराब की अनुमानित कीमतः- 18,00000/ (अठारह लाख रू0) 


मेट्रो युग
हिंदी मासिक पत्रिका
https://metroyug.page
मेल: gnfocus@gmail.com  कॉल: 8826634380