जनपद के ग्राम प्रधानों से जिलाधिकारी ने की बैठक, ग्रामों में घना जंगल की स्थापना करने का आह्वान किया गया

उत्तर प्रदेश गौतम बुध नगर◽◽◽◽◽ स्वच्छता ही सेवा 2019 अभियान को सफल बनाने को दूसरे से डीएम बीएन सिंह ने कलेक्ट्रेट के सभागार में जनपद के प्रधान गणों एवं अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक◽◽◽◽◽ पूरे समाज को स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को हृदय से चलाने के लिए किया सभी का आह्वान।◽◽◽◽◽◽ बैठक के उपरांत सभी प्रधान गणों को कलेक्ट्रेट में स्थापित घना जंगल भी दिखाया गया और इसी आधार पर ग्रामों में घना जंगल की स्थापना करने का आह्वान किया गया◽◽◽◽◽◽भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर दिए गए उद्बोधन में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन करने का आह्वान किया गया था। भारत सरकार ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान का मुख्य विषय चयनित किया है। स्वच्छता ही सेवा 2019 अभियान को जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सफल बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को जन आंदोलन एवं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों यथा धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, हॉस्पिटल, मंडी में तेजी लाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में आहूत की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जनपद के सभी प्रधानों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यक्रम किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं है, बल्कि पूरे समाज को स्वस्थ बनाने के लिए सरकार का यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलिथीन आदि हमारे पर्यावरण को दिन प्रतिदिन खराब कर रही हैं, जिससे जनमानस के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अतः यह कार्यक्रम सभी समाज के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत 2 अक्टूबर को श्रमदान बृहद स्तर पर करते हुए सिंगल प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। तृतीय चरण में 3 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक प्लास्टिक कचरे की रीसाइक्लिंग एवं इसका प्रभावी निस्तारण करने की कार्रवाई की जानी प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने समस्त ग्राम प्रधानों का आह्वान करते हुए कहा कि वह इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को हृदय से संचालित करें ताकि उनकी आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी के आव्हान को सभी प्रधानगणों ने बहुत ही गंभीरता के साथ लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि जनपद गौतम बुध नगर की सभी ग्राम सभाओं को प्लास्टिक मुक्त बनाया जायेगा। इस संबंध में सभी प्रधान गणों द्वारा निरंतर रूप से कार्यवाही की जा रही है। 2 अक्टूबर को सभी गांव में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर श्रमदान भी किया जाएगा और 3 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को प्रशासन एवं सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सभी प्रधान गण बहुत ही दृढ़ता के साथ इस कार्यक्रम को अपनी अपनी ग्राम सभा में संचालित करेंगे। यह आश्वासन सभी ग्राम प्रधानों द्वारा जिलाधिकारी को उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी बी एन सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके द्वारा सभी स्कूलों के माध्यम से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से घर-घर में यह संदेश पहुंच सकता है। इसके लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जनपद के सभी स्कूलों में आयोजित करने की कार्यवाही अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाए। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा संचालन करते हुए स्वच्छता ही सेवा 2019 की विस्तार पूर्वक रूप से जानकारी सभी प्रधानों एवं अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी राज नारायण यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक एनके पांडे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बालमुकुंद प्रसाद अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं प्रधान गणों के द्वारा भाग लिया गया। बैठक समापन के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। बैठक के उपरांत कलेक्ट्रेट में मियावाकी तकनीक पर घना जंगल भी ग्राम प्रधानों को दिखाया गया। जिलाधिकारी ने इसी तर्ज पर ग्रामों में घना जंगल स्थापित करने का आह्वान किया ताकि सभी ग्रामीणों को शुद्ध वातावरण उपलब्ध हो सके। 


मेट्रो युग
हिंदी मासिक पत्रिका
https://metroyug.page
मेल: gnfocus@gmail.com  कॉल: 8826634380