जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जिले के 1000 तालाबों पर स्वैच्छिक संस्था द्वारा खुदाई एवं सौंदर्य करण का होगा कार्य

उत्तरप्रदेश गौतम बुद्ध नगर◽◽ सरकार के जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद गौतम बुध नगर में जिला अधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन में होगी बड़ी कार्यवाही◽◽ जनपद के सभी 1000 तालाबों पर उनकी खुदाई एवं सौंदर्य करण का कार्य होगा आरंभ◽◽  स्वैच्छिक संस्था भारतीय जैन संगठन के साथ मिलकर जिला प्रशासन करेगा यह कार्य◽◽ कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला अधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जैन संगठन के प्रतिनिधि द्वारा कार्य योजना को अंतिम रूप प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया प्रेजेंटेशन◽◽ जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा दी गई अपनी अपनी सहमति।◽◽ भारत सरकार के जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद गौतम बुध नगर में जिलाधिकारी बीएन सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही होने जा रही है। इसके अंतर्गत जनपद के चिन्हित सभी 1000 तालाबों पर उनकी खुदाई एवं सौंदर्य करण का कार्य बड़े स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी के प्रयास से इस कार्य के लिए भारत की स्वैच्छिक संस्था भारतीय जैन संगठन आगे आई है। विगत दिवस देर शाम कलेक्ट्रेट के सभागार में जनपद में इस बड़े कार्य को संपन्न कराने के उद्देश्य से भारतीय जैन संगठन संस्था के प्रतिनिधि द्वारा कंप्यूटर डिस्पले के माध्यम से अधिकारियों के सम्मुख अपना प्रेजेंटेशन किया, जिसमें जिलाधिकारी के अलावा सभी अधिकारियों के द्वारा यह कार्य कराए जाने की अपनी सहमति प्रदान की गई। ज्ञातव्य हो कि स्वैच्छिक संस्था भारतीय जैन संगठन जिला प्रशासन के साथ एमओयू साइन करने के उपरांत युद्ध स्तर पर इस कार्यक्रम को शुभारंभ करेगा। एमओयू साइन होने के उपरांत जनपद के सभी 1000 तालाबों की खुदाई एवं सौंदर्य करण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा। आयोजित प्रेजेंटेशन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनींद्र नाथ उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी, उप जिलाधिकारी दादरी राजीव राय, उप जिलाधिकारी जेवर गुंजा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी गण तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। 


मेट्रो युग
हिंदी मासिक पत्रिका
https://metroyug.page
मेल: gnfocus@gmail.com  कॉल: 8826634380