पॉलिथीन के उपयोग पर स्वीट शॉप पर डेढ़ लाख रुपए का लगाया गया जुर्माना, मौके पर किया गया वसूल

उत्तरप्रदेश - गौतम बुद्ध नगर◽◽ जनपद में पॉलिथीन की रोकथाम के लिए डीएम के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट नोएडा की बड़ी कार्यवाही◽◽ एक स्वीट शॉप पर डेढ़ लाख रुपए का लगाया गया जुर्माना मौके पर किया गया वसूल◽◽ जिला चिकित्सालय में थर्माकोल के बर्तन के प्रयोग करने पर 2 लोगों को किया गया गिरफ्तार।◽◽ उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में वैन पॉलिथीन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट नोएडा शैलेंद्र कुमार मिश्र के द्वारा निरंतर रूप से अभियान संचालित किया जा रहा है ताकि जनपद में वैन पॉलिथीन पर अंकुश लगाया जा सके। इस कड़ी में आज नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्र के द्वारा अभियान संचालित करते हुए पहले चरण में डिस्टिक हॉस्पिटल में छापा मारा गया जहां पर थर्माकोल की पतले खाने में प्रयोग की जा रही थी। दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार दूसरी कार्यवाही सेक्टर 50 नोएडा के अंतर्गत माया स्वीट्स पर की गई है जहां पर बैन पॉलीथिन का प्रयोग किया जा रहा था। संबंधित माया स्वीट शॉप पर डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, जिसे चेक के माध्यम से मौके पर ही वसूल करने की कार्यवाही नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद में बैन पॉलिथीन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के उद्देश्य से अभियान निरंतर रूप से संचालित रहेगा और दोषियों के विरुद्ध इसी प्रकार की आगे भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


मेट्रोयुग हिंदी मासिक
https://metroyug.page
मेल: gnfocus@gmail.com  कॉल: 8826634380