कलेक्ट्रेट के सभागार में त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट ने ली बैठक

उत्तर प्रदेश गौतमबुद्धनगर


कलेक्ट्रेट के सभागार में त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट बी0एन0 सिंह ने ली बैठक। जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास जगे इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी सभी प्रकार के माफियाओं पर निष्पक्ष रुप से करें कार्यवाही।


गौतमबुद्धनगर 30 सितम्बर, 2019


    जनपद गौतम बुद्ध नगर में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह के द्वारा कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रशासन एव पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए है। उन्होंने ने इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था का संदेश एवं विश्वास यहां की जनता में जगे इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए निष्पक्ष जांच के आधार पर जनपद में सभी प्रकार के माफियाओं पर दंडात्मक एवं कठोरतम कानूनी कार्यवाही प्रस्तावित की जाए।
    जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी जनपद गौतम बुद्ध नगर को उत्तर प्रदेश में शो विन्डो के रूप में मानते हैं। अतः समस्त अधिकारियों का और अधिक दायित्व बढ़ जाता है कि जनपद की कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था मानकों के अनुसार कायम करने के लिए अधिकारियों के द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष रुप से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि जनपद की कानून व्यवस्था के संबंध में प्रदेश भर में एक संदेश पहुच सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था को शुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में जो माफिया सफेदपोश के रूप में कार्य कर रहे हैं, उनके संबंध में एक गहन अभियान संचालित करते हुए गैंगस्टर, गुंडा एक्ट तथा अन्य कठोरतम कार्रवाई उनके विरूद्ध प्रस्तावित की जाए। डीएम ने कहा कि जनपद में पार्किंग माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया, आईटी सेक्टर के माफिया, तथा अन्य प्रकार के माफियाओं के संबंध में पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए उनकी खोज करने के उपरांत सही रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में सभी को प्रस्तावित किया जाए ताकि जनपद की कानून व्यवस्था सुदृढ़ बन सके।
    बैठक में डीएम ने राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश भूलेख-खतौनी पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया इस पोर्टल पर जमीन का पूरा विवरण होता है जिसका उपयोग कर भूमाफियाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने अपराध नियंत्रण के संबंध में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक रूप से भ्रमण संयुक्त रुप से किया जाए और छोटी से छोटी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए उसमें तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद में आगामी त्योहारों में एनजीटी के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाये। जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने  इस अवसर पर  शासकीय अधिवक्ताओं  के प्रति  नाराजगी व्यक्त करते हुए  उन्हें  ठीक प्रकार से अभियोजन का कार्य करने की नसीहत दी  और अधिक से अधिक  अपराधियों  को सजा दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी शासकीय अधिवक्ता के द्वारा सही प्रकार से अपना कार्य नहीं किया जाएगा तो उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने जनपद के समस्त थानाध्यक्षों, क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में बिना अनुमति कोई भी आयोजन न हो जनपद में अपराधों को रोकने के संबंध में अपराधियों के विरुद्ध गेंगस्टर, गुंडा एक्ट, एनएसए तथा अन्य कार्यवाही निष्पक्षता के साथ त्वरित गति से प्रस्तावित की जाए ताकि अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी  भू0/अ0 बलराम सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर विनीत जयसवाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट नोएडा शैलेंद्र कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक यातायात ए के झा, उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी, उप जिलाधिकारी दादरी राजीव राॅय, उप जिलाधिकारी जेवर गुंजा सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस, मुख्य फायर ऑफिसर तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं जनपद के थाना अध्यक्षों के द्वारा इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग किया गया। 


मेट्रो युग
हिंदी मासिक पत्रिका
https://metroyug.page
मेल: gnfocus@gmail.com  कॉल: 8826634380