एक्सप्रेस वे पर कमर्शियल व्हीकल्स के सवारियों का चढ़ाना एवं उतारने पर लगाई गई रोक

गौतम बुद्ध नगर◽◽◽ जनपद के यातायात को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन की एक और बड़ी कार्यवाही 4  कमर्शियल व्हीकल के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन करने के सापेक्ष सीज करने की की गई कार्यवाही। अब एक्सप्रेस वे पर कमर्शियल व्हीकल्स के सवारियों का चढ़ाना एवं उतारने पर लगाई गई रोक◽◽◽◽◽◽ जिलाधिकारी बीएन सिंह जनपद के यातायात को सुगम बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की कार्यवाही सुनिश्चित करा रहे हैं। इस क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट नोएडा शैलेंद्र कुमार मिश्र, परिवहन विभाग के अधिकारी गण तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर एक्सप्रेस-वे पर कमर्शियल व्हीकल के द्वारा सवारी उतारने एवं चढ़ाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए चार कमर्शियल व्हीकल को क्रेन से उठाकर सीज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में यह अभियान आगे भी इसी प्रकार निरंतर रूप से जारी रहेगा। अतः सभी कमर्शियल व्हीकल्स जनपद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध भी इसी प्रकार की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि एक्सप्रेस-वे पर कोई भी कमर्शियल व्हीकल्स सवारी को बैठाने एवं उतारने का कार्य नहीं करेंगे। ऐसा करने पर जिला प्रशासन सख्ती के साथ पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।